फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बैंक कर्मी बता, पूछा पासवर्ड 55 हजार उड़ाए

बैंक कर्मी बता, पूछा पासवर्ड 55 हजार उड़ाए

Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मी बता, पूछा पासवर्ड 55 हजार उड़ाए
बैंक कर्मी बता, पूछा एटीएम का पासवर्ड, 55 हजार उड़ाए
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक खाता धारक के मोबाइल पर फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मी बताकर पहले उसका एटीएम नंबर और पासवर्ड पूछा। उसके बाद खाते से 55 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर एसएमएस आने पर उसके खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित के खाते से चार बार में रकम लिकली गई। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी मो. मुफीद ने बताया कि शनिवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। उसने अपने को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया और उससे एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछ लिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 55 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। सोमवार को वह बैंक पहुंचा और पूछताछ की तो बताया कि खाते से चार बार में रुपये निकाले गए। कोतवाली दीपचंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed