Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   17 thousand deposited by luring three thousand

Raebareli News: तीन हजार का लालच देकर जमा कराए 17 हजार

Wed, 18 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
17 thousand deposited by luring three thousand
लालगंज। कस्बे के गुरबक्शगंज चौराहे पर संचालित एक कंपनी पर महिलाओं ने ठगी का आरोप लगाया है। मंगलवार को दो दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की। सातनपुर गांव की रुमन पत्नी रोहित ने बताया कि कंपनी से जुड़ी 50 से अधिक महिलाओं से 17,700 रुपये जमा कराए गए। बदले में हर महीने 3 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया। शुरू में भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में कोई पैसा नहीं मिला। अब करीब एक माह से कंपनी का ऑफिस बंद है। वहां काम करने वाले कर्मचारी भाग गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिलाओं ने बताया गया कि सातनपुर के अलावा अकोहरी चौराहा, नरी चक, कुंभी, अंबारा पश्चिम, चक मलिक भीटी समेत कई गांवों की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की गईं। सभी ने संयुक्त रूप से शिकायत दिया है। रूपा ने कहा कि उसने मनरेगा की मजदूरी से पैसा जोड़ा था। लाभ का लालच देकर रकम जमा कर दिया।
विज्ञापन

शकुन ने बताया कि गहने गिरवी रखकर कंपनी में जुड़ी थी। अब न पैसा है और न ही कंपनी का कुछ पता चल रहा है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी की महिला कर्मचारी उनके घर आती थीं। विश्वास जीतती थीं। कई बार रात में रुकती भी थीं। इसी भरोसे पर उन्होंने रकम जमा करा दी। अब आफिस बंद कर सब गायब हो गए हैं। सरस्वती, रामपियारी, सिया दुलारी, रमाकांति, बिंदेश्वरी, नीलम, प्रतीक्षा, रीना और अन्य महिलाओं ने भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed