{"_id":"5a7c98384f1c1b8f268b8de6","slug":"161518114872-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र की हालत गंभीर, परीक्षा छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र की हालत गंभीर, परीक्षा छूटी
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर के छात्र की तबीयत बिगड़ी, छूटी परीक्षा
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया इंटर का एक छात्र बीमार हो गया। उसे सीएचसी से एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद भी सेहत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस वजह से गुरुवार को उसकी इंटर की परीक्षा छूट गई।
ऊंचाहार के गंगश्री गांव निवासी गंगा सिंह का बेटा ऋषभ सिंह इंटर का छात्र है। ऋषभ बुधवार को परीक्षा देने के बाद एक शादी में शामिल होने सादेकी बाजार गांव गया था।
गुरुवार सुबह घर लौटने पर उसे उल्टी होने लगी। परिवारीजन उसे लेकर ऊंचाहार सीएचसी आए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे एनटीपीसी चिकित्सालय भेज दिया गया।
एनटीपीसी चिकित्सालय में भी चिकित्सकों ने उसे तुरंत लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि ऋषभ जब बारात से लौटा तो बताया था कि दोस्तों ने उसे कुछ पीला दिया है। उसके बाद अचेत हो गया।
विज्ञापन
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. आशीष वर्मा के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया है। इस वजह से गुरुवार को हिंदी का पेपर भी छूट गया।