{"_id":"5a32c0df4f1c1ba12d8b893a","slug":"161513275615-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीराबाद क्षेत्र के डीघा गांव में घटना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीराबाद क्षेत्र के डीघा गांव में घटना से हड़कंप
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरकहे साड़ ने किसान को पटक कर मार डाला
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मरकहे साड़ ने एक किसान को पटक-पटककर मार डाला। यह घटना उस समय हुई, जब किसान नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक किसान की सासें हमेशा के लिए थम चुकी थी।
डीघा गांव निवासी रामदुलारे सरोज (59) शाम करीब चार बजे नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा कि मरकहे साड़ ने रामदुलारे को दौड़ा लिया। उसे पटक-पटककर मार डाला। यह देख खेतों काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामदुलारे की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण शिवशंकर, मातादीन, राजेश ने बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र में यह साड़ घूम रहा है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से साड़ को पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस लापरवाही की वजह से ही किसान की जान चली गई। इससे पहले जिले के डीह, सरेनी, जगतपुर क्षेत्र में भी मरकहे साड़ के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, नसीराबाद एसओ बृजमोहन सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।