फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रॉयन और बैसवारा इंटर कॉलेज ने दर्ज कराई जीत

रॉयन और बैसवारा इंटर कॉलेज ने दर्ज कराई जीत

Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रॉयन और बैसवारा इंटर कॉलेज ने दर्ज कराई जीत
रॉयन और बैसवारा इंटर कॉलेज ने दर्ज कराई जीत
विज्ञापन

रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रॉयन इंटर स्कूल, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर 19 सीनियर बालक एवं अंडर 14 सब जूनियर बालक वर्ग की रही।
सीनियर बालक का प्रथम मैच जीआईसी और रॉयन के बीच हुआ। इसमें रॉयन ने 5-0 से मैच जीत लिया। इसी प्रकार द्वितीय मैच एमजीआईसी और वैसवारा इंटर कॉलेज के बीच हुआ। बैसवारा इंटर कॉलेज ने 6-0 से मैच जीत लिया। फाइलन मैच रॉयन और बैसवारा इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें रॉयन इंटर कॉलेज ने कड़ी मेहनत से 2-1 से बैसवारा इंटर कॉलेज को हराकर मैच जीत लिया। वहीं अंडर 14 सब जूनियर बालक की मात्र एक टीम रॉयन की होने के कारण वाक वोवर देकर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंडर 19 बालक की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र हर्षित सिंह, करन, आकाश यादव, विशाल, अभिषेक, विजयभान, आकाश कुमार, विपिन कुमार, मृदुल, देवेंद्र, मंगलम, सिद्धांत, अनुराग, रिविराज, शुभम का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू ने बताया कि चयनित टीम 23 अगस्त को मंडल स्तर पर लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर जियाउल, विश्वनाथ प्रसाद रावत, सोमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed