{"_id":"59651dd34f1c1b00278b4580","slug":"161499798995-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल व सड़क की बीच की मिट्टी धंसी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल व सड़क की बीच की मिट्टी धंसी, परेशानी
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल व सड़क के बीच की मिट्टी धंसी, परेशानी
रायबरेली। नगर क्षेत्र के जैतूपुर मोहल्ले के पास बना पुल और सड़क के बीच की मिट्टी बह गई है। इससे करीब 12 गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इससे लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर शहर आना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत करीब दो महीने पहले कराई गई थी। पुल के बगल की मिट्टी बारिश में बह गई है। इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा है।
शहर से बंदरामऊ, रुस्तमपुर, सीकी सलीमपुर, समइया का पुरवा, भटपुरवा, ब्राह्मण का पुरवा समेत 12 गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए जैतूपुर मोहल्ले होते हुए मार्ग बना है। इंडस्ट्रियल एरिया की जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया है। जैतूपुर मोहल्ले के पास के पुल बना है। दो महीने पहले पुल की मरम्मत भी कराई गई है। पुल और सड़क के बीच मिट्टी डाली गई थी। इसकी कुटाई नहीं की गई है। इस वजह से कुछ मिट्टी बह गई तो कुछ उसी पुल में धंस गई है। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इससे लोगों को भारी कठिनाइयाें का सामना करना पड़ रहा है। राजेश कुमार, मनोज कुमार, जंग बहादुर, गुरु प्रसाद ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राआें को होती है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुल की मिट्टी धंस जाने से अब लोगों को पीएसी होते हुए जाना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग पांच किलोमीटर का चक्कर काट रहे हैं।