{"_id":"59611edb4f1c1b211d8b4736","slug":"161499537115-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे 76 स्कूलों को बंद कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे 76 स्कूलों को बंद कराने का आदेश
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता चल रहे 76 स्कूल कराएं बंद
तिलोई (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के चलाए जा रहे 76 स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। अमेठी जिले के डीएम योगेश कुमार ने कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित थाना पुलिस बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को नियमानुसार बंद कराकर उसकी रिपोर्ट दे। इस आदेश के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
तिलोई तहसील में तीन ब्लॉक हैं। बीते दिनों डीएम के निर्देश पर चले जांच अभियान में तिलोई में 38, सिंहपुर में 20 और बहादुरपुर ब्लॉक में 18 बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिले थे। इन स्कूलों को डीएम ने मई से पहले बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अब गर्मी की छुट्टी के बाद बिना मान्यता के यह स्कूल फिर खुल गए हैं। इनमें टीचर की भर्ती के साथ बच्चों का प्रवेश लिया जा रहा है। साथ ही पहले से मौजूद बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसकी भनक डीएम को लगी तो उन्होंने फिर सख्ती बरतनी शुरू कर दी।
अमेठी जिले के डीएम योगेश कुमार ने एसपी, बीएसए, संबंधित सर्किल के सीओ और थानाध्यक्षों के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों को बिना मान्यता के स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए है। डीएम ने कहा कि किसी भी कीमत पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उधर, बीएसए राजकुमार पंडित का कहना है कि डीएम के निर्देश पर बिना मान्यता के स्कूलों को बंद कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।