{"_id":"593ae28f4f1c1b284b8b45b8","slug":"161497031311-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में आक्रोश, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में आक्रोश, फूंका पुतला
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर आक्रोश, फूंका पुतला
- जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। एमपी में किसानों की हत्या के बाद उनके परिवार व किसानों की समस्याओं को सुनने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिए जाने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों में जुलूस निकालने के बाद बस स्टेशन चौराहे पर केंद्र और एमपी सरकार का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों की आवाज को दबाने में जुटी हैं। जिन किसानों की हत्या की गई। उनके परिवारीजनों को सहायता दी जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी तिलक भवन में एकत्रित हुए। सभी नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन चौराहे पहुंचे। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि एमपी के मंदसौर में किसानों की हत्या कर दी गई और भाजपा की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। राजकुमार दीक्षित, ओपी श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि किसान अपनी मांगों को उठाते हैं। सरकार की समस्या को सुनने के बजाय आवाज को दबाने में जुटी है।
राहुल बाजपेयी, कल्याणचंद्र श्रीवास्तव, शैलजा सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। इस मौके पर ब्लॉक और शहर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।