{"_id":"6990caab1ed6a7fc7b011c58","slug":"16-patients-admitted-with-vomiting-diarrhea-and-fever-raebareli-news-c-101-1-slko1033-151219-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उल्टी-दस्त और बुखार के 16 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उल्टी-दस्त और बुखार के 16 मरीज भर्ती
Sun, 15 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम बदल रहा है। ऐसे में मौसम से संबंधित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे उल्टी-दस्त और बुखार के 16 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी पेट दर्द, जुकाम, बुखार के मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी काउंटरों पर लंबी लाइन दिखी। खासकर परचा बनवाने के लिए लोगों को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा।
गर्मी बढ़ने के बाद उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार, जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे चंद्र कुमार (60), अनुज कुमार (23), अनवी (1), ब्रजरानी (80), कुमकुम (4), वामिना (4), राज कुमार (16), शरीफ (55), संध्या (35) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीजों को ऑनलाइन परचा बनवाने में पसीना बहाना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर भी भीड़ रही। दवा लेने के लिए लंबी लाइन मरीजों को लगानी पड़ी।
सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में इलाज और जांच के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। मौसम बदलने के कारण लोग चपेट में आ रहे हैं। डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। समस्या होने पर मरीज को अस्पताल पहुंचाएं।