फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अंडरग्राउंड केबल जली, 10 घंटे गुल रही बती

अंडरग्राउंड केबल जली, 10 घंटे गुल रही बती

Sat, 22 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल जली, 10 घंटे गुल रही बती
अंडरग्राउंड केबल फुंका, 10 घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन

रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट से लोगों को जूझना पड़ता है। डलमऊ क्षेत्र के पखरौली गांव के निकट रेलवे लाइन के नीचे से डाला गया केबल सुबह करीब छह बजे फुंक गया।

इससे गदागंज, उतरपारा और जमुनापुर उपकेंद्रों की बत्ती गुल हो गई। तीनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब एक लाख लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल रहा।
विज्ञापन


उपभोक्ता पवन कुमार यादव, रामसेवक, उत्तम, रामफेर ने बताया कि आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सईएन धर्मराज ने बताया कि केबल जला नहीं था। सीलन आने से स्पार्किंग हुई थी। 11 बजे फॉल्ट ठीक करा दिया गया था। इसके बाद साढ़े चार बजे तक रोस्टिंग थी। इस वजह से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को हवा चलने बिजली आपूर्ति चरमरा गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ रिमझिम बारिश भी हुई।


इससे गर्मी की तपिश से क्षेत्रवासियों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि इसी दौरान कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर विद्युत आपूर्ति की लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिरने से तार टूट गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि हवा चलने के कारण कई जगह फॉल्ट आए हैं। दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed