{"_id":"5d03f32b8ebc3e4e2024103e","slug":"15605399367-raibaraily-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद से जागे अफसर, शिवगढ़ से बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद से जागे अफसर, शिवगढ़ से बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ से बसों का संचालन शुरू
रायबरेली। आखिरकार अमर उजाला में खबर छपने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस स्टाप शिवगढ़ से न सिर्फ बसों का संचालन शुरू करा दिया है, बल्कि बस स्टाप के रख रखाव के लिए एक कर्मचारी की तैनाती भी कर दी गई है।
बस स्टाप शिवगढ़ का नव निर्माण छह महीने पहले हो गया था, लेकिन बसों का संचालन नहीं हुआ था। इससे क्षेत्रीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने 10 जून को ‘स्टेशन बनकर तैयार, नहीं हो बसों का संचालन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद अफसर हरकत में आए और दो बसों का संचालन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
एक बस रायबरेली, जबकि दूसरी बस लखनऊ के लिए चलेगी। स्टेशन की देखरेख के लिए सुधान सिंह को तैनात किया गया है। सुधान सिंह ने बताया कि सुबह 6.40 बजे लखनऊ, और सुबह 7.40 बजे रायबरेली के लिए बस शिवगढ़ से रवाना होगी।
क्षेत्र के गौरव मिश्र, रतीपाल रावत, ललित तिवारी व पवन शुक्ल ने अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि बसों का संचालन शुरू होने का लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा।