फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आग से चार आशियाने खाक, मां-बेटे झुलसे

आग से चार आशियाने खाक, मां-बेटे झुलसे

Sat, 15 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
आग से चार आशियाने खाक, मां-बेटे झुलसे
आग से चार आशियाने राख, मां-बेटे झुलसे
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बल्दीखेड़ा मजरे सरौरा गांव में शुक्रवार दोपहर लगी आग से चार घर राख हो गए। अग्निकांड में मां-बेटे भी झुलसे हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। तहसील प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी है।

बल्दीखेड़ा मजरे सरौरा गांव में पुत्तीलाल के छप्पर में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पड़ोस में रहने वाले मायाराम पुत्र कन्हई, हनुमान पुत्र जोधा और चंद्रपाल पुत्र रामलाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए पीड़ित परिवारों के साथ ही आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़े। इसी आपाधापी और आग बुझाने में पुत्ती लाल की पत्नी दयावती (45) और उसका बेटा रामप्रसाद (28) झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन सीएचसी बछरावां लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि दोनों लगभग 20 प्रतिशत झुलसे हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग तो बुझा ली, लेकिन पुत्तीलाल, मायाराम, हनुमान व चंद्रपाल के घर में अनाज, बर्तन, कपड़े सब जलकर राख हो गए।


लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है, तभी नुकसान का सही आंकलन किया जा सकेगा। पीड़ितों को मदद दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed