फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमोल विहार के निर्माणाधीन पांच मंजिली फ्लैट से गिरकर श्रमिक की मौत

अमोल विहार के निर्माणाधीन पांच मंजिली फ्लैट से गिरकर श्रमिक की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमोल विहार के निर्माणाधीन पांच मंजिली फ्लैट से गिरकर श्रमिक की मौत
अमोल विहार कॉलोनी में हुई घटना से हड़कंप
विज्ञापन

रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से सई नदी किनारे बनवाए जा रहे अमोल विहार कॉलोनी के निर्माणाधीन फ्लैट की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। छत से करीब 45 फुट नीचे गिरने से श्रमिक का शरीर क्षतविक्षत हो गया।

बताया जाता है कि निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले श्रमिकों को सेफ्टी किट नहीं उपलब्ध कराई गई है। मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। इसी वजह से यह घटना घटी। इससे लोगों में नाराजगी भी है। सूचना पर सदर कोतवाल ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन


शहर की इंदिरा नगर चौकी से कुछ दूरी पर अमोल विहार कॉलोनी में भवन निर्माण कार्य चल रहा है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर नमकसार गांव निवासी बनवारीलाल (38) निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। बताते हैं कि रविवार की रात पांचवीं मंजिल पर वह सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में किसी कार्य के लिए नीचे उतर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सीढ़ी के श्रमिक नीचे उतर रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। सीढ़ी उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि फ्लैटों का निर्माण ठेकेदार हाशिम करा रहा है। पांचवीं मंजिला फ्लैट से गिरकर श्रमिक की मौत हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे श्रमिक
अमोल विहार कॉलोनी में बन रहे भवनों के निर्माण में लगाए गए श्रमिक जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं। कुछ मजदूर तो घर चले जाते हैं कुछ मजदूर यहीं पर रात में रुक जाते हैं। रात में रुकने वाले मजदूरों के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

कहा जा रहा है कि श्रमिकों का पंजीयन तक नहीं है। सेफ्टी किट की व्यवस्था नहीं कराई गई है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ श्रमिकों का कहना है कि काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। ठेकेदार की यही लापरवाही रही तो आगे भी इस तरह के हादसे होते रहेंगे।


अमोल विहार में निर्माणाधीन फ्लैट की छत पर कई श्रमिक सो रहे थे। इसी दौरान एक श्रमिक किसी काम के लिए उठा तो शरीर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण नीचे गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फ्लैट निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-एके राय, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed