{"_id":"5cfd51c4bdec220758762887","slug":"15601054046-raibaraily-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब का पैसा मांगा तो डाकघर के बाबू के बेटे को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब का पैसा मांगा तो डाकघर के बाबू के बेटे को पीटा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइंस स्थित मॉडल शॉप के सेल्समैन समेत तीन हमलावरों ने डाकघर के एक बाबू के बेटे को बेरहमी के साथ पीटा। कहा जा रहा है कि युवक शराब लेने गया था। उसे तय दाम से अधिक दाम में शराब दी जा रही थी। इसका उसने विरोध किया।
बस इतनी सी बात पर उसे जमकर पीटा गया। घटना की जानकारी होने पर सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने सेल्समैन समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
इंदिरा नगर निवासी साहब शरण मिश्रा डाकघर महराजगंज में बाबूू पद पर तैनात हैं। उनका बेटा मयंक महराजगंज क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक है। रात में सिविल लाइंस स्थित मॉडल शॉप पर उसका सेल्समैन आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
बस इतनी सी बात पर सेल्समैन आदि ने मयंक मिश्रा को लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ पीटा। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. दिनेश ने घायल का मेडिकल परीक्षण किया।
घायल का आरोप है कि सेल्समैन आदि वहां पर मौजूद लोग उसे अधिक दाम में शराब दे रहे थे। इसका विरोध किया तो बिना कुछ बोले ही मारना-पीटना शुरू कर दिया। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस स्थित मॉडल शॉप के सेल्समैन व वेटर के आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इस मामले में सीतापुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मिरदही टोला निवासी राजकुमार सिंह, उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के छेड़ा गांव निवासी भूरे और इसी जिले के अशोहा थाना क्षेत्र के पैथर गांव निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पकड़ा गया राजकुमार मॉडल शॉप का सेल्समैन बताया जा रहा है।