{"_id":"5cfd51adbdec2207863acfbd","slug":"15601053813-raibaraily-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दुर्घटनाएं खीरों, महराजगंज और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई है।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक उन्नाव जिले के दूली खेड़ा गांव निवासी बृजमोहन यादव (40), संदीप (22), जगतपुर गांव निवासी दिनेश (35) बाइक से खीरों थाना क्षेत्र के सरांय महमूद गांव निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मिर्जापुर मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
सीएचसी से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लक्ष्मणगंज निवासी देवीदीन (65) व शिवशंकर (55) बाइक से पूरे घूरी बेलाखारा जा रहे थे। कठघर पट्टीहार के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने कट मार कर गिरा दिया। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी तरह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी अमित गुप्ता (36) बाइक से महराजगंज आ रहे थे। महराजगंज-बछरावां राजमार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे अमित गुप्ता घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।