फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फौजी के घर से नकदी, जेवरात समेत दस लाख का माल उड़ाया

फौजी के घर से नकदी, जेवरात समेत दस लाख का माल उड़ाया

Mon, 10 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
फौजी के घर से नकदी, जेवरात समेत दस लाख का माल उड़ाया
मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने एक फौजी के घर से नकदी, जेवरात समेत दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घर का सामान इधर-उधर बिखरा होने से परिवारीजन दंग रह गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से आए दिन क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी संजय शुक्ल सेना में है और इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है। रात में चोरों ने छत के रास्ते घर में कूदकर दस हजार की नकदी और करीब दस लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी-जेवरात उड़ाए।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित का कहना है कि उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। क्षेत्र में कई घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। पुलिस की निष्क्रियता के चलते घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed