फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बछरावां ने निगोंहा की टीम को दी करारी शिकस्त

बछरावां ने निगोंहा की टीम को दी करारी शिकस्त

Mon, 10 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बछरावां ने निगोंहा की टीम को दी करारी शिकस्त
दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के खेल परिसर में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन शिवेंद्र सिंह रामजी ने किया। इस मौके पर खेले गए अभ्यास मैच में स्टार क्रिकेट एकेडमी बछरावां ने निगोंहा की टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


मुकाबले का पहला मैच अभ्यास मैच के रूप में खेला गया जिसमें स्टार क्रिकेट एकेडमी बछरावां और निगोंहा की टीमें आमने-सामने रहीं। बछरावां ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बटोरे।
विज्ञापन


अजय सिंह चंदेल ने 10 चौकों की मदद से 53 रन बनाए जबकि उदित कुमार ने 30 रन, जीतू यादव ने 23 रन का योगदान दिया। निगोंहा की ओर से शिवम तिवारी ने दो विकेट गिराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में उतरी निगोंहा की टीम 96 रन पर सिमट गई। इस तरह 94 रन से बछरावां ने जीत दर्ज की। बछरावां के गेंदबाज आरूष, शमीम, जीतू व उदित ने एक-एक विकेट झटका। नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के मुकाबलों से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी और उनमें तकनीकी कौशल का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed