{"_id":"5cfd5182bdec2207476e46d7","slug":"15601053391415-raibaraily-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग ध्वस्त, 15 हजार लोगों पर मंडरा रहा जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग ध्वस्त, 15 हजार लोगों पर मंडरा रहा जान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सहायक नहर पर बने पुल की रेलिंग टूट गई है। जगतपुर-सलोन राजमार्ग पर बने पुल की रेलिंग टूटी होने से 15 हजार लोगों पर जान का खतरा मंडरा रहा है। इलाकाई लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन सिंचाई विभाग के अफसर नहीं दे रहे हैं।
जिले में सबसे बड़ी नहर शारदा सहायक पर बने पुलों की रेलिंग जर्जर है। अराजकतत्वों ने लोहे की रेलिंग तोड़कर गायब कर दी है। इससे पुल के ऊपर से निकलने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जगतपुर-सलोन राजमार्ग भी शारदा सहायक नहर के ऊपर से निकला है।
जगतपुर कस्बे के निकट यह राजमार्ग पुल को क्रॉस करता है। इस पुल की भी रेलिंग ध्वस्त हो गई है। सलोन-जगतपुर राजमार्ग पर छोटे वाहनों के अलावा भारी वाहनों का भी आवागमन है। प्रतिदिन करीब 15 हजार लोग निकलते हैं। पुल की रेलिंग टूटी होने से हमेशा बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
रेलिंग ना होने से नहर में गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। राज नारायण पांडेय, एसएन शुक्ला, मनोज कुमार, वैभव व राधेश्याम का कहना है कि पुल की रेलिंग ठीक नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। सिंचाई खंड के एक्सईएन रजनीकांत ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर पुल की रेलिंग दुरुस्त कराई जाएगी।