{"_id":"5cfd516fbdec22072842259c","slug":"15601053196-raibaraily-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने पर ठप हो जाएगा कार्य, समस्या झेलेंगे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने पर ठप हो जाएगा कार्य, समस्या झेलेंगे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 111 करोड़ रुपये से अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें तो खोद दी गई हैं लेकिन मरम्मत कराना कार्यदायी संस्था जलनिगम और ठेकेदार भूल बैठे हैं। अब दिक्कत ये आ रही है कि शहर का कूड़ा जैतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं पहुंच पा रहा है।
गाड़ियां कूड़ा लेकर जाती हैं तो सड़क में फंस जाती हैं। नगर पालिका के अफसरों का मानना है कि जल्द मरम्मत न कराई गई तो बारिश में कूड़ा उठाने का कार्य ठप हो जाएगा जिसका खामियाजा शहरवासी भुगतेंगे।
अमृत योजना के तहत शहर में 111 करोड़ रुपये से सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य कराया शुरू कराया गया है। कार्यदायी संस्था जलनिगम इस कार्य को धरकुरे कंपनी से करा रही है। जिस ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा है, वह योजना को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
योजना के तहत अब तक महज 14 करोड़ रुपये के कार्यों को ही कराया गया है। जैतूपुर में नगर पालिका का कूड़ा निस्तारण प्लांट है। शहर का पूरा कूड़ा उठाकर यहीं पर लाया जाता है। प्रतिदिन 50 गाड़ियां कूड़ा लेकर प्लांट पहुंचती हैं।
प्लांट जाने वाली सड़क की सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर दी गई है। चार माह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बदहाल सड़क होने की वजह से कूड़ा लदी गाड़ियां फंस रही हैं। बरसात में इसका खामियाजा शहर में रहने वाली ढाई लाख आबादी को भुगतना पड़ेगा।
ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट जाने वाली सड़क की खुदाई सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई थी जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस वजह से गाड़ियां कूड़ा निस्तारण प्लांट तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसी से दिक्कत आ रही है। कई बार कार्यदायी संस्था जलनिगम को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश हो गई तो कूड़ा भी नहीं उठ पाएगा।
धरुकुरे कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट जाने वाली सड़क की खुदाई कराई गई थी। मामला जानकारी में है। जल्द सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
जलनिगम के एक्सईएन जर्नादन सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की जिन सड़कों की खुदाई कराई जा रही है, उनकी मरम्मत कराने के निर्देश भी कंपनी के अधिकारियों को दिए गए हैं। बारिश से पहले सड़कों का मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।