फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कमिश्नर ने कसे अफसरों के पेच, उद्यान अधिकारी से जवाब-तलब

कमिश्नर ने कसे अफसरों के पेच, उद्यान अधिकारी से जवाब-तलब

Sun, 09 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने कसे अफसरों के पेच, उद्यान अधिकारी से जवाब-तलब
बचत भवन में की विकास कार्यों की समीक्षा, प्रगति सुधारने के आदेश
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव के बैठक में शामिल न होने व पौधरोपण की जानकारी न मिल पाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया।

उन्होंने खराब प्रगति मिलने पर कई अधिकारियों के पेच कसे और जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहर तक साफ-सफाई और नालों व नालियों की सफाई का काम पूरा किया जाए। अस्पतालों में जरूरी दवाओं की व्यवस्था के साथ ही डॉक्टरों व स्टाफ की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करके लोगों को न्याय दिलाया जाए। आईजीआरएस व जन शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का भ्रमण कर सकते हैं, इसलिए शासन की मंशा के सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में कोई भी नाली व नाला पॉलीथिन व सिल्ट आदि से कारण चोक नहीं होना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के गिलासों व अन्य सामान के प्रयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जाए। कहा कि जेठ मास के आखिरी मंगल पर अभियान चलाकर भंडारों में प्लास्टिक के गिलासों व अन्य पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार अभियान चलाकर जिले को पॉलीथिन मुक्त कराएं। उन्होंने आगामी पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य के पूर्ति के आदेश दिए। साथ ही पौधरोपण के बाद पौधों की रक्षा के लिए भी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम नेहा शर्मा ने मंडलायुक्त को बताया कि अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जांच के लिए छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। गौवंश संरक्षण केंद्रों में आवारा पशुओं को प्राथमिकता के आधार पर रखवाने के आदेश दिए गए हैं। गांवों में बने प्रसाधनों का सत्यापन कराया जा रहा है।


बैठक में अतिरिक्त आयुक्त रणविजय, एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, आरडीए सचिव एके राय, डीएफओ तुलसीदास, एडीएम डॉ. राजेश प्रजापति, एडीएम राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed