{"_id":"5cfc02b2bdec2207322648c2","slug":"156001962715-raibaraily-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से डलमऊ में लगेंगे आरओ व कूड़ा डंपिंग प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से डलमऊ में लगेंगे आरओ व कूड़ा डंपिंग प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभी वार्डों में आरओ प्लांट लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। आरओ प्लांट के लिए सभी सदस्यों को स्थान चिन्हित कर सूचना देने के निर्देश दिए गए। आरओ प्लांट लगवाने में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बैठक में महुआहार पावर हाउस के निकट तहसील प्रशासन द्वारा करीब पांच बीघे जमीन उपलब्ध कराई गई है। उक्त जमीन पर जल्द ही लगभग दो करोड़ की लागत से कूड़ा डंपिंग प्लांट भी बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया। सभासदों ने मुद्दा उठाया कि बरसात होने से पहले मुराईबाग व डलमऊ में सभी नाले एवं नालियों की सफाई कराई जाए।
इससे कस्बे के लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। प्रस्ताव पास किया कि 850 प्रधानमंत्री आवासों की जांच तहसील प्रशासन के द्वारा कराई जा रही है। जांच जल्द कराकर गरीबों को छत देने का काम शुरू किया जाएगा। बैठक अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि डलमऊ को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
नगर के लोगों को शासन से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नगर को संवारने के लिए कस्बेवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर सभासद परवेज खान, शिव प्रसाद साहू, संतलाल, माधवेंद्र मिश्र, दीपू जायसवाल, फिरोज आलम, विक्रम सोनकर, सतीश जायसवाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।