फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पैर फिसलने से ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत

पैर फिसलने से ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत

Sun, 09 Jun 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, मौत
अपनी इकलौती बेटी के घर पर रहता था फूलचंद्र
विज्ञापन

गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक पैर फिसल जाने की वजह से एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

फतेहपुर निवासी फूलचंद्र (60) की इकलौती पुत्री गदागंज थाना क्षेत्र के बासी रिहायक में ब्याही है। वहीं पर फूलचंद्र भी अपनी लड़की के यहां रहता था। गुरुवार को वह किसी काम से कानपुर जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


जलालपुर धई रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर वह प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर का इंतजार कर रहा था। ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध के दोनों पैर कट गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया, जहां पर हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसकी इकलौती लड़की गुड़िया को दी गई। बेटी और दामाद ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed