फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अब घर बैठे ही निपटेगी शहरवासियों की समस्या

अब घर बैठे ही निपटेगी शहरवासियों की समस्या

Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे ही निपटेगी शहरवासियों की समस्या
अगले सप्ताह से शुरू होगा नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन

रायबरेली। वार्ड में जलभराव की समस्या है या फिर हाउस टैक्स अधिक आ रहा है, अब ऐसी शिकायतें लेकर आपको नगर पालिका कार्यालय जाने की जरूरत नहीं। घर बैठे ही शहरवासियों की समस्या दूर होगी। इसके लिए नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष के साथ ही ईओ के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी तय तिथियों पर वार्डों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनकी समस्या जानेंगे और उसे दूर करेंगे। बाकायदा शिकायत की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के 34 वार्डों में ढाई लाख आबादी है। देखने में आ रहा है कि मोहल्लों में पानी, जलभराव, खस्ताहाल सड़क आदि की शिकायतें आई हैं। नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया और अब वह नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्वयं पालिकाध्यक्ष के अलावा ईओ व अन्य अफसर, कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। हर शिकायतों को सूचीबद्ध से तैयार करेंगे और संबंधित शिकायतों को दूर करेंगे। 10 जून 2019 से इस कार्यक्रम की शुरुआत शहर के वार्ड नंबर चार कल्लू पुरवा से की जाएगी। इसके बाद अन्य तिथियों पर नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम होगा।

सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगा कार्यक्रम
नगर पालिका के अफसरों के मुताबिक 10 जून से शुरू होने वाले नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम में नगरवासी साफ-सफाई, पानी, सड़क, नाली, टैक्स आदि नगर पालिका से संबंधित समस्त शिकायतें की जा सकेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच तक किया जाएगा। इस समय पर ही लोग शिकायत बता सकेंगे, क्योंकि इसी समय टीम आपके वार्ड पहुंचेगी।

शहरवासियों की समस्याओं को नजदीक से देखने और उन्हें दूर कराने के लिए नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कल्लू का पुरवा मोहल्ले से इसकी शुरुआत होगी। इसी तरह हर मोहल्ले में कार्यक्रम होगा।

-पूर्णिमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका

फोटो संख्या 25
नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम से नागरिकों की समस्या दूर कराने की दिशा में पहल की जा रही है। निश्चित तौर से इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा।
-बालमुकुंद मिश्रा, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed