फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जमीनी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल
तीनों अस्पताल में भर्ती, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को मकान के सहन की भूमि पर नींव बनवाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की पिटाई कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुरुवा गांव निवासी काशी प्रसाद अपने मकान के सहन की जमीन पर नींव बनवा रहा था। पड़ोसी कोटेदार रामकिशोर यादव, विकास, विमल, शर्मिला मौके पर पहुंचे। रास्ते की भूमि पर नींव डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बातचीत से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। काशी प्रसाद पर फरसे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसका छोटा भाई मनोज व पत्नी गुड्डा देवी उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर विपक्षियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल मदद के लिए बछरावां थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डा देवी व मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ यदुवीर सिंह रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कूड़ा फेंकने को लेकर युवक को पीटा
इन्हौना। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खेखरुआ गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। विपक्षियों ने इतना पीटा कि युवक को बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह शनिवार की सुबह अपने घर से कूड़ा फेंकने गया था। इसी दौरान विपक्षियों से कहासुनी हुई। सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। लाठी, डंडों से जमकर पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेश कुमार, राकेश कुमार, रत्नेश कुमार, बद्री, देवकला, सुनीता, राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि केस दर्जकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed