{"_id":"5cfaca4dbdec2207903d71e6","slug":"15599396559-raibaraily-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पानी की कमी, डलमऊ और उन्नाव कैनाल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पानी की कमी, डलमऊ और उन्नाव कैनाल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में पानी की कमी, डलमऊ और उन्नाव कैनाल बंद
रायबरेली। 12 जून को होने वाले गंगा दहशरा में श्रद्धालुओं को भरपूर पानी मिलेगा। प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके चलते डलमऊ और उन्नाव में लगे पंप कैनाल को बंद कर दिया गया है।
दोनों पंप कैनाल से जिले की 80 नहरों का पानी बंद हो गया है। इससे करीब दो लाख किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। यह हाल तब है, जब धान की बेडन डालने का दौर चल रहा है। दोनों पंप कैनला 12 जून तक बंद रहेंगे।
प्रयागराज और डलमऊ के विभिन्न घाटों जलस्तर काफी कम होने से श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 जून को गंगा दशहरा है। इसकी वजह से हर गंगा घाटों में स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
खासकर प्रयागराज में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। स्नान में कोई परेशानी न हो, इसके लिए गंगा नदी से पानी उठाकर नहरों तक पहुंचाने के लिए लगे पंप कैनालों को बंद कर दिया गया है।
इन पंप कैनालों के बंद कर दिए जाने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। डलमऊ पंप कैनाल से डलमऊ, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र और उन्नाव पंप कैनाल से सरेनी, लालगंज, खीरों, सतांव समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के किसान सिंचाई करते हैं।
80 नहरों में पानी बंद होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। इस समय धान की नर्सरी डालने का अनुकूल समय चल रहा है। किसान धान की नर्सरी डालने में लगे हैं।
किसान रामसुमेर, मदनपाल, शैल कुमार यादव, जीशान अंसारी ने बताया कि इस समय धान की नर्सरी डालने की तैयारी चल रही है। पानी के अभाव में काम ठप हो गया है। यही नहीं बिना पानी के मेंथा और उरद की फसल सूख जाएगी।
सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी सिद्धार्थ कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश पर 12 जून तक के लिए पंप कैनाल बंद किए गए हैं। अभी तक ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना का डलमऊ पंप कैनाल से पानी मिल रहा था।
पंप कैनाल बंद होने से एनटीपीसी को अब शारदा सहायक से पानी दिया जाएगा, ताकि परियोजना में पानी कमी न हो सके। इसके बाद पंप कैनाल चालू करा दिए जाएंगे।