{"_id":"5c70495dbdec2273970e57f0","slug":"151550862685-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास प्रयागराज से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई।
हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रयागराज से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गई।
हादसे में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के पारस गांव निवासी सईद अहमद पुत्र मोहम्मद हातिम, यासिर पुत्र नूर मोहम्मद, जुहैद पुत्र शहंशाह, मसूद पुत्र मोहम्मद मुस्लिम, शोएब पुत्र इदरीश घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल जुहैद की मौत हो गई। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया। घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।