{"_id":"5c6afb5bbdec22738c0f2360","slug":"151550515035-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सबीसपुर मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव निवासी वकील अहमद (35) व संदीप कुमार (20) घर से किसी काम के लिए निकले थे। तभी घर के सामने ही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वकील को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संदीप का इलाज किया किया गया। एसओ ब्रजमोहन ने बताया कि जानकारी हुई है। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, प्रयागराज में कुंभ मेला से स्नान करके घर लौट रहे यात्रियों की कार को सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी विकास कुमार समेत पांच लोग कार से सोमवार को प्रयागराज में संगम स्नान करके वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान क्षेत्र के सबीसपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार सड़क के किनारे एक खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार विकास कुमार, निहारिका, मंजिला, एचपी द्विवेदी और आकाश घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।