फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पवन मोबाइल पर तैनात सिपाहियों का कहर

पवन मोबाइल पर तैनात सिपाहियों का कहर

Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पवन मोबाइल पर तैनात सिपाहियों का कहर
रायबरेली। अपने ही खाकी की किरकिरी करा रहे हैं। शहर क्षेत्र में पवन मोबाइल पर तैनात सिपाहियों ने चाचा-भतीजे की न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि दस हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। चाचा की इस कदर पिटाई की कि उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चाचा एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। घटना से खफा होकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को मामले से एसपी को अवगत कराया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर को प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन



शहर के कप्तान का पुरवा निवासी बाबूलाल यादव ने बताया कि रविवार की रात उसका भतीजा अजय कुमार शहर से घर की तरफ आ रहा था। जेल रोड पर एक निजी अस्पताल के पास पवन मोबाइल यूपी 32 डीजी 3279 पर तैनात दो सिपाहियों ने भतीजे को रोक लिया। सिपाही उससे अवैध वसूली करने लगे।
विज्ञापन



मना करने पर सिपाहियों ने भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचा तो उसे भी पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दस हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। घर की महिलाएं पहुंची तो सिपाहियों ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें बाबूलाल और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई। इसमें बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण जानकारी में आया है। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed