{"_id":"5c30fba2bdec2257162faf5c","slug":"151546714018-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे को स्वाइन फ्लू, लखनऊ में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे को स्वाइन फ्लू, लखनऊ में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग बेखबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ठंड के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप-बेटे स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं।
दोनों का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई से आई जांच रिपोर्ट में दोनों में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है।
हालांकि जिले में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। विभागीय अधिकारी स्वाइन फ्लू की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सूचना आने के बाद गांव टीम भेजने की बात कह रहे हैं।
भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ (47) व उसके बेटे (19) को पिछले कुछ दिनों से बुखार व गले में खरास के साथ जुकाम की शिकायत थी।
आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर एक जनवरी को लखनऊ के एक प्रतिष्टित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद एसजीपीजीआई लखनऊ से जांच कराई गई। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि एसजीपीजीआई से आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू निकला है। इलाज चल रहा है। सेहत में कुछ सुधार भी है।
उधर, जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे बैठा है। रोगियों के गांव में अन्य मरीजों व संपर्क में रहे परिवार के लोगों की जांच व दवा नहीं दी गई है।
अभी नहीं आई विभागीय रिपोर्ट : एसीएमओ
एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद का कहना है कि एसजीपीजीआई लखनऊ में स्वाइन फ्लू के केस की पुष्टि के संबंध में विभाग से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आते ही टीम गांव भेजी जाएगी। हालांकि मामले को दिखवाया जा रहा है।