फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्कूल का गेट गिरा, दबकर बच्चे की मौत

स्कूल का गेट गिरा, दबकर बच्चे की मौत

Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का गेट गिरा, दबकर बच्चे की मौत
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में गुरुवार सुबह पूर्व माध्यमिक स्कूल की निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल में लगा गेट गिरने से बालक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन



गांव के अन्य बच्चों के साथ बालक गेट पर झूला झूल रहा था, तभी हादसा हुआ। परिवारीजन जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


परिवारीजनों का आरोप था कि गेट ठीक तरीके से नहीं लगाया गया था। सूचना पर मुंशीगंज चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर घटना की जांच की।


सैदनपुर गांव निवासी रामदेव का बेटा अरुण पासी (10) प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रामदेव का घर पूर्व माध्यमिक स्कूल के पास है।


इस स्कूल की बाउंड्रीवॉल का निर्माण चल रहा है। सुबह उसका बेटा गांव के अन्य लड़कों के साथ निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल पर लगे गेट पर झूल रहा था।


इसी दौरान गेट भरभराकर गिर गया। हादसे में अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि अरुण के सिर पर गेट गिर पड़ा, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई।


पिता रामदीन और बाबा बिंदादीन का आरोप था कि गेट ठीक तरीके से नहीं लगाया गया था। साथ ही गेट में लगी निर्माण सामग्री भी सही नहीं थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन



सूचना पर चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने घटना के बारे में पूछताछ की। क्षेत्रीय लेखपाल श्रीपाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि गेट के गिरने से बालक की मौत हुई है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed