{"_id":"5b8ed0e6867a55487a456a44","slug":"151536086246-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से मां-बेटे की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से मां-बेटे की मौत, एक गंभीर
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। जहानामऊ मजरे घुरवारा गांव में उल्टी-दस्त की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। दूसरा पुत्र भी उल्टी-दस्त से ग्रसित है।
उसका इलाज सीएचसी डलमऊ में चल रहा है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का इलाज किया। ब्लड के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
जहानामऊ मजरे घुरवारा गांव में संगीता देवी (38) पत्नी रामशंकर उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
उसके बेटे प्रदीप (18) व छोटे बेटे कुलदीप (15) भी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। सीएचसी पहुंचने से पहले ही प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया।
कुलदीप को सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची। टीम ने परिवारीजनों के ब्लड के नमूने जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घर के आसपास दवाई की छिड़काव भी कराया। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तत्काल सरकारी चिकित्सालय पहुंचने की सलाह दी।
सीएचसी डलमऊ प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान ने बताया कि मृतका किसी अन्य बीमारी से ग्रसित थी। उल्टी-दस्त से मौत नहीं हुई है।