{"_id":"5b58c20f4f1c1b4d748b6fb4","slug":"151532543503-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिरबेन घोष व सागरिका बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिरबेन घोष व सागरिका बनीं चैंपियन
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिरबेन घोष व सागरिका बनीं चैंपियन
रायबरेली। लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में आयोजित 66वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2018-19 का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। विजयी खिलाड़ियों सम्मानित किया गया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रेलवे व उत्पादन इकाइयों से 16 पुरुष व पांच महिला टीमों के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में दक्षिण पूर्व रेलवे ने दक्षिण रेलवे को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने मध्य रेलवे को हराकर अपना दबदबा बनाया। एकल स्पर्द्धा में पुुरुष वर्ग में दक्षिण पूर्व रेलवे के अनिरबेन घोष ने दक्षिण पूर्व रेलवे के ही अनिरबेन नंदी को 4-1 से पराजित कर बाजी मारी।
विज्ञापन
महिला वर्ग में उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे की सागरिका मुखर्जी ने दक्षिण पूर्व रेलवे की अनंदिता चक्रवर्ती को 4-0 से पराजित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य सामग्री प्रबंधक आरके मीणा ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एके जैन, आरएस बिदोनिया, एचके रघु, बीएल मीना, संदीप शुक्ल मौजूद रहे।