{"_id":"5a75ffe24f1c1bc83b8b4b84","slug":"151517682658-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खर्च करने में सुस्ती पर एडी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खर्च करने में सुस्ती पर एडी भड़के
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट खर्च करने में सुस्ती पर भड़के अपर निदेशक
रायबरेली। अपर निदेशक (एडी ) डॉ. अतुल वर्मा के नेतृत्व में आई चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को ग्राम्य विकास संस्थान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। लक्ष्य के सापेक्ष खर्च कम होने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ के पेच कसे और समय से लक्ष्य की पूर्ति के आदेश दिए।
एडी के साथ संयुक्त निदेशक डॉ. बीके वर्मा, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राजाराम यादव, मंडलीय लेखा प्रबंधक विनय कुमार की टीम ने ग्राम्य विकास संस्थान में प्रगति की समीक्षा की।
जननी सुरक्षा योजना, रोगी कल्याण समिति, बेक्टर बॉर्न आदि योजनाओं की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष खर्च की स्थिति बेहद खराब मिलने पर अपर निदेशक ने तत्काल लक्ष्य को पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मानकों को ध्यान में रखकर बजट को खर्च किया जाए। रोगियों को योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसीएमओ डॉ. रिजवान, डॉ. नागेंद्र प्रसाद, अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।