{"_id":"59bc1d2c4f1c1b37688b4c87","slug":"151505500460-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में हड़ताल, बैरंग लौटे लोग
रायबरेली। लखनऊ में आरटीओ कर्मी और पत्रकार के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को यहां पर भी एआरटीओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कामकाज छोड़कर अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई और कर्मचारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए। ऐसा न होने पर हड़ताल वापस नहीं होगी। कामकाज ठप होने से दूरदराज से काम कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी रही।
लखनऊ आरटीओ कार्यालय में 12 सितंबर को एक बाबू व पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक व हाथापाई हो गई थी। मामले में पत्रकार की ओर से आरटीओ कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी के विरोध में यहां पर भी हड़ताल की गई। रायबरेली-महराजगंज रोड पर हरदासपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। लाइसेंस बनवाने आए रमेश व विवेक का कहना था कि काम नहीं होने से परेशानी हुई। एआरटीओ प्रशासन पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बताया कि लखनऊ में कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को वापस लिए जाने के संबंध में कर्मचारी संघ ने हड़ताल की है। जब तक रिपोर्ट वापस नहीं होती हड़ताल चलती रहेगी।