{"_id":"59b980cf4f1c1b2e688b4647","slug":"151505329359-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को मिले हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ-नंदगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को मिले हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ-नंदगोपाल
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि प्रयास किए जाएं कि हर हाल में आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। कानून का राज स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कानून व्यवस्था में किसी प्रकार ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर मामलों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। जन शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाए, जिससे आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं का भुगतान समय से कराये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सलोन विधायक दलबहादुर कोरी, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सरेनी विधायक धीरेंद बहादुर सिंह, एसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ देवेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, बीएसए संजय कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।