{"_id":"599887664f1c1b1b0e8b4691","slug":"151503168358-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दुकानदारों को नोटिस, आठ किलो पॉलीथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दुकानदारों को नोटिस, आठ किलो पॉलीथीन जब्त
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दुकानदारों को नोटिस, आठ किलो पॉलीथिन जब्त
रायबरेली। पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका की टीम ने शनिवार को दुकानदारों पर शिकंजा कसा। एक के बाद एक कई दुकानों पर छापेमारी करके आठ किलो पॉलीथिन जब्त कर ली। साथ ही 25 दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है। ईओ एसके गौतम, सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी की टीम ने शहर के सुपर मार्केट और घंटाघर स्थित दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इन दुकानों पर पॉलीथिन का इस्तेमाल होते पाया गया। ईओ ने बताया कि 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। छापेमारी के दौरान आठ किलो पॉलीथिन बरामद की गई है। कहा कि, पॉलीथिन से पर्यावरण को खतरा है। यह लोगों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। इसलिए दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करें। ब्यूरो