फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   समायोजन रद्द किए जाने से शिक्षामित्रों का बढ़ रहा आक्रोश

समायोजन रद्द किए जाने से शिक्षामित्रों का बढ़ रहा आक्रोश

Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
समायोजन रद्द किए जाने से शिक्षामित्रों का बढ़ रहा आक्रोश
शिक्षामित्रों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। समायोजन रद्द होने के बाद से आंदोलित शिक्षामित्रों ने चौथे दिन शनिवार को भी विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। एडीएम, सीडीओ व बीएसए ने मांगों का ज्ञापन लिया। आंदोलन के चलते चार दिन से 200 एकल स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में भारी तादाद में शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने पहुंचे एडीएम प्रशासन तिलकधारी, सीडीओ देवेंद्र पांडेय और बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि उनकी मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। सीडीओ ने आश्वस्त किया कि मार्ग दुर्घटना में मृतक शिक्षामित्र (समायोजित) के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। कहा कि शिक्षामित्र हमारे परिवार के अंग हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने धरनास्थल पर आए अफसरों को धन्यवाद दिया और कहा कि बिना हक मिले हम लोग चुप नहीेें बैठेगे। जिला प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के सभी साथी बिना किसी भय के धरने में प्रतिभाग करें। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह ने कहा कि धरना अनवरत चलता रहेगा। हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही 30 जुलाई को मृतक समायोजित शिक्षामित्र रमेश पाल के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विकास भवन परिसर में धरने को संबोधित करेंगे। इस मौके पर विष्णुशरण मौर्या, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अंबरीश सिंह, पवन शुक्ला, पूनम सिंह, उमा सिंह, आशा समेत तमाम शिक्षामित्र मौजूद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed