{"_id":"5974f9f24f1c1ba56c8b4709","slug":"151500838386-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर खड़े ट्रक से एक बाइक सवार जा टकराया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगतपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शत्रोह्न यादव (34) पुत्र बाबू शंकर शहर स्थित एक पेट्रोलपंप पर नौकरी करता था। रात में बाइक से शहर आ रहा था। हाईवे पर जमालपुर गांव के पास एक ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार के चलते शत्रोह्न बाइक समेत ट्रक में जा घुसा। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता बाबू शंकर समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ आरके सिंह का कहना है कि खड़े ट्रक में बाइक सवार के घुसने से युवक शत्रोह्न यादव की मौत हुई है। तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।