{"_id":"5942d73c4f1c1beb2f8b4776","slug":"151497552700-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे सुकरू गांव में आग ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे सुकरू गांव में आग ने मचाई तबाही
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घर और सात झोपड़ियां जलकर राख
- आग लगने का कारण नहीं हो सका ज्ञात, दमकल कर्मियोें ने पहुंच बुझाई
अमर उजाला ब्यूरो
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे सुकरू मजरे कोटिया अहतमाली भक्ताखेड़ा गांव में बुधवार रात आग लगने से चार घर और सात झोपड़ी जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच की।
पूरे सुकरू गांव निवासी चुन्नूलाल के घर रात में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक घर व झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया। अग्निकांड में चुन्नूलाल, गया प्रसाद, शिवराम, देशराज का घर पूरी तरह से जल गए। जबकि बाबूलाल, शिवपाल, सुखराम, देशराज, विजय बहादुर, राजेश कुमार, विजय कुमार की झोपड़ियां जल गई। आग लगने से तीन लाख से ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा रही है। थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि आग लगने की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है। अभी तक तहसील का कोई अधिकारी या फिर लेखपाल नुकसान का आंकलन करने गांव नहीं पहुंचा है।