फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1510 BLOs will create new voters in 980 panchayats

Raebareli News: 980 पंचायतों में नए वोटर बनाएंगे 1510 बीएलओ

Mon, 21 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
1510 BLOs will create new voters in 980 panchayats
रायबरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम आने के बाद जिले में तैयारी तेज हो गई है। 980 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण का काम करने के लिए 1510 बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) का चयन कर लिया गया है। बीएलओ 19 अगस्त से घर-घर पहुंचकर नए वोटर बनाएंगे। बीएलओ के कार्यों पर नजर रखने की जिम्मेदारी 253 पर्यवेक्षकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से गत शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। आयोग के बाद अब डीएम स्तर से भी संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बीएलओ को 18 अगस्त तक क्षेत्र आवंटन किया जाएगा। पहले बीएलओ को 13 अगस्त से घर-घर जाकर नए वोटरों को जोड़ने के लिए फार्म भरना था, लेकिन अब यह काम 19 अगस्त से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 19 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन


मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सबसे बड़ी जिम्मेदारी बीएलओ की होती है। इस बार इस काम में 1510 बीएलओ लगाए जाएंगे। चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीएलओ को क्षेत्र आवंटन का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 18 अगस्त तक होगा। सभी एसडीएम को तय तारीख तक बीएलओ को क्षेत्र आवंटन करके 19 अगस्त से सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम
18 जुलाई से 18 अगस्त तक बीएलओ को कार्यक्षेत्र का आवंटन।
19 अगस्त से 29 सितंबर तक वोटरों का घर-घर पहुंचकर सर्वे।
19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन।
23 सितंबर से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की घर जाकर जांच।
30 सितंबर से 24 नवंबर तक वोटर लिस्ट की डिजिटल कॉपी तैयार करना।
25 नवंबर से 04 दिसंबर तक बूथों की नंबरिंग, मैपिंग।
05 दिसंबर को अनंतिम सूची के आलेख का प्रकाशन।
06 से 12 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त करना।
13 से 19 दिसंबर तक दावों व आपत्तियों का समाधान।
15 जनवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य में 1510 बीएलओ लगेंगे। 253 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। पर्यवेक्षक बीएलओ के काम पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या का निदान करेंगे।
- विनायक शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed