फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 thousand unregistered houses will come under the tax net

Raebareli News: टैक्स के दायरे में आएंगे 15 हजार अपंजीकृत मकान

Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
15 thousand unregistered houses will come under the tax net
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली की बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को जनरल सर्वे के लिए हरी झंडी मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लगभग 15 हजार अपंजीकृत मकानों को पालिका में पंजीकृत किया जाएगा। इन्हें टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पिछली नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में जनरल सर्वे कराने का प्रस्ताव हुआ था। 22 मई को हुई बोर्ड की बैठक इस प्रस्ताव की पुष्टि होनी थी, लेकिन कुछ सभासदों ने जनरल सर्वे पर कुछ खामियां बताते हुए विरोध किया था। सभी ने संशोधन करके जनरल सर्वे कराने की बात कही थी। अब पालिका के अफसर संशोधन करके इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में एक बार फिर रखने जा रहे हैंं। सभासद यदि सहमति जताते हैं तो जनरल सर्वे का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन



शहर क्षेत्र का विस्तार तेजी के साथ हो रहा है। शहर के उन इलाकों राजघाट, मुंशीगंज, त्रिपुला, रतापुर, देवानंदपुर, मटिहा में लोग मकान बनाकर रहने लगे हैं। वहां पालिका के अफसरों की नजर नहीं गई थी। यानी पालिका में मकान पंजीकृत नहीं कराए गए हैं। ऐसे में यह मकान मालिक पालिका को टैक्स नहीं देते हैं और सुविधाएं पूरी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक मौजूदा समय में पालिका में 45 हजार पंजीकृत मकानों की संख्या है। करीब 15 हजार ऐसे मकान मालिक हैं, जो हाउस टैक्स के दायरे से बाहर हैं। इसके अलावा शहर में खडंज़ा, सडक़, नाली निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों को कराने को लेकर चर्चा की जाएगी।




बैठक में हंगामे के आसार
बोर्ड की बैठक में इस बार भी हंगामे के आसार हैं। सभासदों के बीच चल रहा गतिरोध अब तक समाप्त नहीं हुआ है। सभासद सतीश मिश्रा, रामखेलावन बारी, जय प्रकाश वर्मा, संजय श्रीवास्तव का कहना है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। पालिका के विभाग में कुल कितनी गाडि़या हैं और उन पर प्रतिमाह कितना ईंधन खर्च किया जाता है, इसकी जानकारी सदन को दी जाए। ऐसा नहीं हुआ तो बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।



शहर का विकास कराना पहली प्राथमिकता
शहर का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। कई ऐसे लोग हैं, जो विकास कार्यों में अड़चन डालने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक होगी। विकास कार्यों को कराने पर सहमति बनाई जाएगी।
- शत्रोह्न सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed