{"_id":"60f5c08d8ebc3e6d6f4b5449","slug":"15-thousand-people-got-vaccinated-raibaraily-news-lko5876999134","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार लोगों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
रायबरेली। सोमवार को जिले के टीकाकरण सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 15 हजार टीके सोमवार को लगाए गए। वैक्सीन भी खत्म हो गई है। देर रात वैक्सीन मिलने के बाद ही मंगलवार को सेंटरों पर टीकाकरण होगा।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि रविवार को वैक्सीन की 14 हजार डोज मिली थी। पहले से ही जिले में कुछ वैक्सीन उपलब्ध थी। सोमवार को सुबह से ही टीकाकरण शुरू हो गया। सभी सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दिनभर में 15 हजार लोगों ने टीके लगवाए।
जिला अस्पताल में 560 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा आईएमए में 228, शहरी पीएचसी देवानंदपुर में 180, गोराबाजार में 200, रेलवे स्टेशन पर 100 और कल्लू का पुरवा में 110 लोगों को टीके लगाए गए। देर रात वैक्सीन मिलने के बाद मंगलवार को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 4862 लोगों की कोरोना की जांच की गई जिनमें मात्र एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 39 एक्टिव केस बचे हैं जिनमें से चार मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।