फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 km on Banda-Bahraich Highway

रायबरेली: बांदा-बहराइच राजमार्ग पर 15 किमी. तक लगा जाम

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
15 km on Banda-Bahraich Highway
रायबरेली-शिवगढ़। लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते शनिवार को भी ट्रकों को लखनऊ जाने से रोका गया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त दिखी। खासकर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सड़क के दोनों तरफ तीन हजार से ज्यादा वाहन खड़े रहे। इससे 15 किमी. तक लंबा जाम लगा रहा। राजमार्ग से सफर करने वाले मुसाफिरों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण शुक्रवार को चार हजार ट्रकों काे लखनऊ जाने से रोक दिया गया था। रात करीब 12 बजे के बाद ट्रकों को लखनऊ की तरफ रवाना किया गया। इधर, शनिवार भोर करीब चार बजे से फिर ट्रकों काे लखनऊ की तरफ जाने से रोक दिया गया। शिवगढ़ क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तीन हजार से ज्यादा ट्रक राजमार्ग के दोनों तरफ खड़े रहे। इस वजह से पोखरा से रानीखेड़ा गांव तक करीब 15 किमी. दूर तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग बेहाल दिखे। तिलेंडा, रानीखेड़ा, गूूढ़ा, भवानीगढ़, पिपरी, शिवली, तरौंजा, कुंभी, पोखरा, कनवा आदि गांव के लोगों को गांव से बाहर जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश बाबू तिवारी, अंकित वर्मा, रामहेत पासी, पराग प्रसाद रावत, विनय वर्मा, विष्णु कुमार गोस्वामी ने बताया कि ट्रकों को लखनऊ जानेे से रोका गया। इस वजह से चार बजे से देर रात तक जाम की नौबत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से आने वाले ट्रकों को ऊंचाहार कस्बे में सवैया तिराहा से डलमऊ की तरफ भेजा गया। फतेहपुर से आने वाले ट्रकों को मुराईबाग कस्बे से लालगंज भेजा गया। रायबरेली-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगंज की तरफ से बछरावां आने वाले वाहनों को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बाराबंकी जिले की तरफ भेजा गया। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को सलोन से नसीराबाद थाने से होते हुए जायस होते हुए अमेठी के जिले के लिए भेजा गया।

रायबरेली-खीरों मार्ग पर कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को उन्नाव की तरफ भेजा गया। इन स्थानों पर भी जाम की नौबत रही। ट्रैफिक संचालन व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आई। उधर, सीओ ट्रैफिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर दूसरे दिन भी ट्रकों को लखनऊ जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed