{"_id":"67f037f5354b9845c70c1b98","slug":"15-bigha-crop-burnt-due-to-spark-from-electric-wires-raebareli-news-c-101-1-slp1006-130368-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 15 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 15 बीघा फसल जली
Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को लालगंज क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर गांव के पास आग से जलती फसल।
लालगंज (रायबरेली)। भीरा गोविंदपुर के पास शुक्रवार दोपहर को खेतों में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 18 किसानों की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे बिजली के तारों से अचानक चिंगारी नीचे गेहूं की फसल में गिरने लगी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 15 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलाकर राख हो गई।
अग्निकांड में गांव के छेद्दू, रामदेव, फूलमती, राजाराम, रामसजीवन व हरीशंकर की 10-10 बिस्वा, प्रमोद द्विवेदी की दो बीघा, प्रमोद श्रीवास्तव की दो बिस्वा, शिवरतन, शिवकुमारी, दीपक, दिलीप कुमार की पांच-पांच बिस्वा, कुश कुमार की दो बीघा, हरिशंकर की 10 बिस्वा, शिवकुमार शिवदर्शन की पांच-पांच बिस्वा, आशीष द्विवेदी की तीन बीघा, स्वामी प्रसाद मिश्र व बसंतू प्रसाद मिश्र की एक-एक बीघा फसल जल गई है।
किसानों ने बताया कि फसल सालभर की मेहनत और आजीविका थी जो आग लगने से राख हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो और फसल जलकर राख हो जाती।
विज्ञापन
तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र का कहना है कि आग लगने की जानकारी होने के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया। रिपोर्ट मिलने के बाद मुवावजा दिलाया जाएगा।