{"_id":"5f6252be8ebc3efeb35c1d0d","slug":"1450-liter-spirit-recovered-three-arrested-including-poultry-farm-operator-raibaraily-news-lko5404951138","type":"story","status":"publish","title_hn":"1450 लीटर स्प्रिट बरामद, पोल्ट्री फार्म संचालक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1450 लीटर स्प्रिट बरामद, पोल्ट्री फार्म संचालक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को सरेनी क्षेत्र में अवैध शराब के मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टी
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आबकारी व एसओजी की टीम और सरेनी पुलिस ने मंगलवार रात छापा मारकर एक पोल्ट्री फार्म से 1450 लीटर स्प्रिट बरामद की। मौके से पोल्ट्री फार्म संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मानें तो बरामद की गई स्प्रिट की कीमत करीब साढे़ चार लाख रुपये है। यह फतेहपुर से लाई गई थी।
पुलिस कार्यालय में आयोजित एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरेनी क्षेत्र के तखतखेड़ा मजरे तेजगांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बड़े पैमाने पर स्प्रिट लाई गई है।
आबकारी निरीक्षक लालगंज नरेंद्र श्रीवास्तव, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और सरेनी थानेदार रवेंद्र सिंह ने छापा मारकर स्प्रिट बरामद की। एसपी ने बताया कि तखतखेड़ा मजरे तेजगांव निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मुराईबाग निवासी रामगिरीश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौके से प्लास्टिक के 29 केन में 1450 लीटर स्प्रिट बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
आबकारी निरीक्षक लालगंज नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोल्ट्री फार्म संचालक कौशलेंद्र प्रताप सिंह अभी जल्द ही फतेहपुर से एल्कोहल (रेक्टीफाइड स्प्रिट) लाया था। स्प्रिट से ही अवैध शराब बनाई जाती है। स्प्रिट जहरीली भी होती है। यदि स्प्रिट से अवैध शराब बनाई जाती तो उसके पीने से लोगों की मौत भी हो सकती थी।

रायबरेली में बुधवार को सरेनी थाना क्षेत्र में बरामद की गई स्प्रिट के साथ आबकारी निरीक्षक लालगंज ?- फोटो : RAIBARAILY