फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया शव पुलिस ने गंगा तट लौटाया

अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया शव पुलिस ने गंगा तट लौटाया

Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया शव पुलिस ने गंगा तट लौटाया
लालगंज (रायबरेली)। डलमऊ गंगा घाट पर अंत्येष्टि के लिए ले जाए गए वृद्ध महिला के शव को पुलिस वापस ले आई। मृतका की पुत्री ने परिवारीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुत्री के आरोप पर पुलिस ने वृद्ध महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बसंतपुर कठोइया गांव निवासिनी तारा सिंह (70) पत्नी स्व. इंद्रबहादुर सिंह की बुधवार सुबह मौत हो गई थी। मौत की सूचना सभी रिश्तेदारों को दी गई थी।


उन्नाव में रहने वाली मृतका की पुत्री निशा सिंह को भी खबर दी। परिवारीजनों ने निशा का इंतजार किया। लेकिन वह समय से नहीं पहुंच पाई तो परिवारीजन दोपहर एक बजे तारा के शव को अंत्येष्टि के लिए डलमऊ गंगा घाट ले गए।
विज्ञापन



लालगंज पहुंची मृतका की पुत्री निशा ने परिवारीजनों पर मां को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। हत्या का आरोप लगाए जाने पर पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह आननफानन डलमऊ गंगा घाट पहुंची। जहां तारा के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका के एक पुत्र यशपाल सिंह व पुत्री शशी सिंह (दोनों अविवाहित) हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


पोस्टमार्टम हाउस में तनातनी
ग्रामीणों और हत्या की शिकायत करने वाली पुत्री निशा सिंह व परिवारीजनों के बीच पोस्टमार्टम हाउस में जबरदस्त तनातनी हो गई। दोनों पक्षों में झड़पें शुरू हो गईं। इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी के निर्देश पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सदर कोतवाली की पुलिस ने शव को मृतका के पुत्र यशपाल सिंह को सुपुर्द कराया।



संपत्ति का चल रहा विवाद
लालगंज। मृतका तारा सिंह के नाम पर्याप्त भूमि है। जो काफी कीमती है। मृतका के एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। जिनमें से तीन विवाहित हैं। ग्रामीणों की माने तो यह पूरा बवाल मृतका की संपत्ति हथियाने को लेकर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed