{"_id":"5bb3bdb6867a5570f1105d25","slug":"141538506166-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलने से मना करने पर संतलाल का किया था मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से मिलने से मना करने पर संतलाल का किया था मर्डर
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चक मजरे इशिया गांव में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मृत युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि युवक को उसकी पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी हो गई थी। इस पर पति पत्नी से प्रेमी से मिलने से मना करता था। इसीलिए दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
चक मजरे इशिया गांव निवासी संतलाल की 28 सितंबर 2018 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विवेचक दरोगा इस्तियाक वारसी ने बताया कि मृत युवक की पत्नी शिव कुमारी और उसके प्रेमी सुरेश कुमार से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होेंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पत्नी ने बताया कि पति आए दिन उसे परेशान करता था। सुरेश से मिलने से मना करता था। इसी वजह से सुरेश के साथ मिलकर पति को मार दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।