फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निर्जला व्रत रहकर सदा सुहागिन रहने का मांगा वर

निर्जला व्रत रहकर सदा सुहागिन रहने का मांगा वर

Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
निर्जला व्रत रहकर सदा सुहागिन रहने का मांगा वर
रायबरेली। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने बुधवार को हरतालिका तीज व्रत रखा। शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने पति के दीर्घायु के लिए पूरे दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन



वहीं शाम होते ही शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु होने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व है। इसमें महिलाओं को दिनभर कुछ भी खाना और पीना नहीं रहता है।


इस दौरान महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ ही हरिचर्चा, भजन, कीर्तन किया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पतियों के दीर्घायु की कामना की।


देर शाम सुहागिनों ने शिव, गणेश व पार्वती की पूजा अर्चना करने के बाद मन्नत मांगी। किसी ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया तो किसी ने घर में ही शिव पार्वती व गणेश की मिट्टी की मूर्तियां रखकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन



पूजन अर्चन को लेकर हर घर में चहल पहल रही। गुरुवार की सुबह शिव, पार्वती व गणेश की मूर्तियों को गंगा, तालाबों व अन्य स्थानों पर पानी में विसर्जन के बाद ही महिलाएं व्रत तोड़ेंगी। उधर, डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक महिलाओं ने गंगा में स्नान करके मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और गंगा जल चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed