{"_id":"5a1b132d4f1c1b96698b5797","slug":"141511723821-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों में घालमेल करने वाले तीन प्रधानों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों में घालमेल करने वाले तीन प्रधानों पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार होंगे सीज, प्रक्रिया शुरू
रायबरेली। जिले के खीरों, महराजगंज और सलोन ब्लॉक के गांवों में प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में घपला पकड़ में आने के बाद प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधानों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
जिले में प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में जमकर मनमानी की गई है। शिकायतों की जांच में महराजगंज ब्लॉक के पाराकला में छह, सलोन ब्लॉक के सिरसिरा गांव में 10 और खीरों ब्लॉक के खजुहा गांव में छह अपात्रों को इंदिरा आवास दिए जाने की पुष्टि हुई है। अपात्रों से वसूली के आदेश के साथ ही पाराकला प्रधान हरिशंकर, सिरसिरा प्रधान वीरेंद्र बहादुर सिंह और खजुहा प्रधान को कारण बताओ नोटिस देकर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सील करने की चेतावनी दी गई है। पीडी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि जांच मेें आवासों में गड़बड़ी मिलते ही पात्रों से वसूली कराई जा रही है। साथ ही प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ब्लॉक के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
नसीरनपुर में आवास में घपला, जांच शुरू
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरनपुर में प्रधानमंत्री आवास में घपला करने का मामला प्रकाश में आया है। आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। अर्जुन सिंह व अन्य लोगों ने शिकायत में आरोप है कि पूर्व में इंदिरा आवास का लाभ पा चुके लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास दे दिए गए हैं। जिन लोगों के पक्के आवास बने हैं उन्हें भी लाभ दिया गया है। आरोप है कि गांव के एक दबंग व्यक्ति व ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से यह खेल किया गया है। मामले की जांच कराकर अपात्रों से वसूली के साथ ही गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।