फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले में दिखेगी पूर्वांचल की झलक

जिले में दिखेगी पूर्वांचल की झलक

Tue, 24 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में दिखेगी पूर्वांचल की झलक
ढाई हजार परिवार प्रतिवर्ष छठ पूजा में होते शामिल
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्वांचल का महत्वपूर्ण छठ पूजा की झलक जिले में भी प्रतिवर्ष देखने को मिलती है। मंगलवार से नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत होेने जा रही है। बावजूद नगर पालिका की ओर से छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियां आधी अधूरी हैं। यहां पर करीब ढाई हजार परिवार इस पूजा में शामिल होते हैं। प्रमुख रूप से सई नदी राजघाट पर सबसे अधिक परिवार पूजा करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां की दशा देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफसर अपनी जिम्मेदारियाें को लेकर कितने फ्रिकमंद है। राजघाट के किनारे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा शहीद स्मारक और शारदा सहायक नहर सुल्तानपुर रोड पर भी पूजा के लिए लोग उमड़ते है। अभी तक कहीं भी तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। उधर, छठ पूजा को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खरीदारी भी शुरू कर दी है।

पालिका को लिखा गया पत्र
बिहार जनकल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि जिला प्रशासन और पालिका को पत्र लिखा गया है। अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। अधिकारियों की ओर से जल्द पूजा स्थल की साफ-सफाई कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन


ऐसे दिया जाता भगवान सूर्य को अर्घ्य
बांस के सूप में केला समेत करीब 36 प्रकार के फल नमक रहित प्रसाद, गन्ना आदि रखकर इसे पीले वस्त्र से ढक दिया जाता है। धूप, दीप जलाकर माता षष्ठी देवी को अर्पित किया जाता है। तीन बार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। रात्रि जागरण के बाद उगते हुए सूर्य को ऐसे ही अर्घ्य प्रदान किया जाता है। अर्घ्य दूध या पानी से देने का विधान है। पति, पुत्र या ब्राह्मण अर्घ्य दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता सीता ने भी रखा था छठ व्रत
छठ व्रत की महिमा काफी ज्यादा है। मान्यता है कि श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद माता सीता ने भी यह व्रत रखा था। परिणाम स्वरूप उन्हें लव और कुश पुत्र रूप में प्राप्त हुए। द्रौपदी ने भी अज्ञातवास के दौरान राजपाट की प्राप्ति की मनोकामना से संकल्प के साथ यह व्रत किया था।

विधिवत व्रत रखकर करते पूजा-अर्चना
इंदिरा नगर की रहने वाली सुनीता सिन्हा, हेमा चौबा और गीता चौबे छठ पर व्रत रखकर विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। इन सभी में छठ पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सबका कहना है कि छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा में लगने वाली सामग्री की खरीदारी की जा रही है। घर की साफ-सफाई कराई जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी विधिविधान के साथ छठ पूजा संपन्न कराई जाएगी।


साफ-सफाई को गठित की गई टीम
नगर पालिका के ईओ मुशीर अहमद का कहना है कि छठ पूजा स्थलों की साफ-सफाई कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। तीन स्थानों पर प्रकाश की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed